[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 दिन बाद हादसे में घायल बड़ाऊ निवासी लोकेंद सिंह ने तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

15 दिन बाद हादसे में घायल बड़ाऊ निवासी लोकेंद सिंह ने तोड़ा दम

बारात में जाते समय चलती गाड़ी में लग गई थी आग गाड़ी 17 मई को हुई घटना में 2 व्यक्ति हुए थें गंभीर घायल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

खेतड़ी : नंगली सलेदीसिंह में 15 दिन पूर्व 17 मई को बड़ाऊ से त्योंदा जा रही बारात की बॉलरों में लगी आग से गाड़ी में सवार दो बाराती झुलसने से घायल हो गए थे। दोनों घायलों बडाऊ निवासी लौकेन्द्र सिंह व नंगली सलेदी सिंह निवासी सुमित सिंह का एसएमएस अस्पताल जयपुर में इलाज चल रहा था। इनमें एक घायल व्यक्ति बडाऊ निवासी लौकेन्द्र सिंह(43) पुत्र सुमेर सिंह शेखावत को तीन दिन पूर्व अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।सुमेर सिंह शेखावत ने बताया कि घायल लोकेंद्र सिंह का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन दिन पूर्व ही उसको अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। लेकिन घर आने के बाद शनिवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। जिनका गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles