धनुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोका गया नाबालिक लड़की की शादी
धनुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोका गया नाबालिक लड़की की शादी
झुंझुनूं : राजस्थान महिला कल्याण मंडल शाखा झुंझुनूं और पुलिस थाना धनुरी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए श्री कृष्णपुरा जीत की ढाणी की 17 वर्ष की नाबालिक लड़की की शादी रोकी गई। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए समय रहते लड़की के माता पिता को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए माता और पिता को पाबंद करवाया गया। धनुरी थाना के बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शिकायत मिलने के बाद सर्वप्रथम आवश्यक कार्यवाही की गई और परिवार को वर्तमान स्थिति अनुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा पाबंद करवाया गया। वही राजस्थान महिला कल्याण मंडल झुंझुनूं की प्रभारी चेतना शर्मा ने बताया कि आज जब लड़कियां हर परिस्थित में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है वहीं समाज में बाल विवाह भी हो रही हैं। आज के समय में नाबालिक बच्चियों की शादी भी हो रही है। वर्तमान माह में संस्था द्वारा 6 नाबालिक बच्चों की शादी को सूचना प्रशासन को दी गई और रोकने को कोशिश की गई कहीं तो सफलता प्राप्त हुई और कहीं निराशा हाथ आई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042508


