[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

23 साल पुराने संपत्ति सौदे में धोखाधड़ी का मामला:दुकान के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

23 साल पुराने संपत्ति सौदे में धोखाधड़ी का मामला:दुकान के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

23 साल पुराने संपत्ति सौदे में धोखाधड़ी का मामला:दुकान के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने एक पुराने संपत्ति विवाद में बड़ी कार्रवाई की है। सरदारशहर थाना पुलिस ने फर्जी विक्रय इकरारनामा बनाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंसाक छींपा और उनकी पत्नी हनीफन ने 2002 में डूंगरराम लुहार से एक दोमंजिला दुकान खरीदी थी। बाद में उन्होंने इसे जयप्रकाश को किराए पर दे दिया। डूंगरराम ने अपने पुत्र पप्पूराम और नारायण के साथ मिलकर जयप्रकाश की मदद से 2021 में फर्जी विक्रय इकरारनामा तैयार कर लिया। जयप्रकाश ने 2023 में इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने नाम से बिजली कनेक्शन भी ले लिया।

मामला जनवरी 2025 में प्रकाश में आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 78 वर्षीय डूंगरराम, 44 वर्षीय पप्पूराम और नारायण को गिरफ्तार किया गया। तीनों महाराणा प्रताप कॉलोनी, सरदारशहर के रहने वाले हैं। आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने का आरोप सिद्ध हुआ है। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles