पवन मावंडिया राजस्थान ओबीसी आयोग के सदस्य बने:चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न
पवन मावंडिया राजस्थान ओबीसी आयोग के सदस्य बने:चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी कर मनाया जश्न
चिड़ावा : चिड़ावा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया को राजस्थान राज्य ओबीसी आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर लोगों ने जश्न मनाया। विवेकानंद चौक पर गुरुवार देर शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पवन मावंडिया के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर कई पार्षद, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मावंडिया की नियुक्ति को संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया। वक्ताओं ने कहा कि ये सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मावंडिया के संगठन में लंबे योगदान की सराहना की और कहा कि इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1973115


