महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जसरापुर का शानदार परीक्षा परिणाम: जगवीर ने 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में मारी बाजी
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जसरापुर का शानदार परीक्षा परिणाम: जगवीर ने 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में मारी बाजी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जसरापुर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा जारी दसवीं परीक्षा परिणाम में शानदार परीक्षा परिणाम देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के छात्र जगवीर पुत्र अमरसिंह ने 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।जगवीर की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बना। जगवीर का प्रदर्शन इतना शानदार था कि जिले के राजकीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
प्रधानाचार्य संतोष काजला ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जगवीर ने अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं और गणित, विज्ञान और हिंदी में 99 अंक, संस्कृत में 96 अंक प्राप्त किए हैं।विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। नगीना बानो पुत्री मजीद अली ने 83.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। धोली पुत्री महेंद्र सिंह ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। निशांत पुत्र सुनील कुमार ने 77.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दीपेंद्र जांगिड़ पुत्र शिव कुमार जांगिड़ ने 76.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुन्नू भार्गव पुत्री जगदीश भार्गव ने 72.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रोहित सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रौनक पुत्री बंसीलाल ने 71.70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सपना पुत्री शंकर लाल ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रिंकू पुत्री राम सिंह ने 69.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय परिसर में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छात्रों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं। छात्रों के सम्मान के बाद गांव में रैली निकालकर जश्न मनाया गया।दो छात्राओं का इस वर्ष गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू उम्मेद सिंह महला विद्यालय संबलन हेतु आते थे छात्र जयवीर से मिलकर आगे बढ़ने के लीये प्रेरित करते थे।परिणाम आने के बाद जगवीर को दूरभाष के जरिये बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष काजला और वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार शर्मा ,एसडीएम सदस्यों सहित अनेक लोग मौजूद थे। छगनलाल शर्मा, रामचंद्र गुर्जर पंच, गिरधारी लाल पुजारी, आनंद पांडे, सलीम अली, मनीराम मेहरड़ा, ताज मोहम्मद, समर मेहरड़ा, सुनीता देवी शर्मा पंच, मिश्रो देवी, सुमन देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।