सादुलपुर-चूरू हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी:4 लोग घायल, खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे थे
सादुलपुर-चूरू हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी:4 लोग घायल, खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे थे
सादुलपुर : सादुलपुर-चूरू हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। हादसा डोकवा गांव के निकट हुआ। दुर्घटना में दिल्ली यमुना पार के चार लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो में कुल 9 यात्री सवार थे। सभी दिल्ली से खाटूश्याम जी के दर्शन करने गए थे। वापसी में सालासर के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायलों में यमुना पार दिल्ली निवासी लक्ष्मी देवी (45), विमलेश देवी (35), चंद्रशेखर (36) और महावीर प्रसाद (35) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। एंबुलेंस से सभी को राजगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1974338


