[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में अवैध खनन पर वन विभाग की कार्रवाई:जेसीबी-ट्रैक्टर जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार; धक्का-मुक्की करने का भी आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में अवैध खनन पर वन विभाग की कार्रवाई:जेसीबी-ट्रैक्टर जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार; धक्का-मुक्की करने का भी आरोप

पाटन में अवैध खनन पर वन विभाग की कार्रवाई:जेसीबी-ट्रैक्टर जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार; धक्का-मुक्की करने का भी आरोप

पाटन : पाटन के ग्राम कानीखोरी में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात ढाई बजे टीम ने दबिश देकर एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर ट्राली और एक स्विफ्ट कार जब्त की। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, सूचना मिलने पर टीम रात 2:30 बजे मौके पर पहुंची। वहां जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली में खनन सामग्री भरी जा रही थी। टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।

वाहनों को रेंज कार्यालय ले जाते समय काकड़ की ढाणी के पास कार में सवार 5-7 लोगों ने वन विभाग की गाड़ी को रोका। आरोपियों ने जब्त वाहनों को छुड़ाने की कोशिश की और धक्का-मुक्की की। डाबला और पाटन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गए, लेकिन कार चालक को पकड़ लिया गया।

वन विभाग ने सोहन सिंह, सचिन दाना और साबिर मेवाती को गिरफ्तार किया है। सोहन सिंह पर पहले से अवैध खनन के तीन-चार मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में फॉरेस्टर लीलाधर, रामकिशोर, रतीराम, अजय कुमार, हरिराम और बद्री प्रसाद मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin