[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवलावास की नोबल स्कूल का जलवा कायमः दसवीं बोर्ड में फिर मारी बाजी, सृष्टि ने 97.50% के साथ किया टॉप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

देवलावास की नोबल स्कूल का जलवा कायमः दसवीं बोर्ड में फिर मारी बाजी, सृष्टि ने 97.50% के साथ किया टॉप

नोबल स्कूल के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में दिखाया दम, सृष्टि की अद्भुत सफलता से जैतपुर एवं स्कूल परिसर में जश्न

बुहाना : नोबल एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित देवलावास की नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर दसर्दी बोर्ड परीक्षा में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए क्षेत्र में परचम लहराया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा, जिसने गुणक्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की कड़ी मेहनत का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। नोबल एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर इंजीनियर संदीप नेहरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि स्कूल की मेधावी छात्रा सृष्टि (पुत्री सुरेंद्र, निवासी जैतपुर) ने 97.50% अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। सृष्टि की इस असाधारण उपलब्धि से न केवल उसके माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे जैतपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इंजीनियर नेहरा ने आगे जानकारी देते हुए बतावा कि सृष्टि के साथ, स्कूल के 6 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

यह उत्कृष्ट प्रदर्शन नोबल स्कूल द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस शानदार सफलता के अवसर पर नोबल एजुकेशन ग्रुप में जश्न का माहौल रहा। इंजीनियर संदीप नेहरा ने कहा, ‘यह हमारे छात्रों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिवाद है और अपने छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।”

इस अवसर पर चेयरपर्सन संतोष नेहरा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप नेहरा, शैक्षणिक निदेशक सुमन नेहरा, डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव, वाइस प्रिसिपल रविन्द्र यादव और नोबल साइंस अकादमी के शैक्षणिक निदेशक शिवम नेहरा सहित प्रबंधन और स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी खुशियों में शरीक हुए। सभी ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस शानदार परीक्षा परिणाम पर गहरा संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin