[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुस्लिम राजपूत महासभा राजस्थान झुंझुनूं इकाई द्वारा सम्मान समारोहपूर्वक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुस्लिम राजपूत महासभा राजस्थान झुंझुनूं इकाई द्वारा सम्मान समारोहपूर्वक सम्पन्न

राजस्थान मुस्लिम राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अब्बास खान मोयल राणा‌ का किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : मुस्लिम राजपूत महासभा राजस्थान द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् बरकत अली ख़ान गहलोत द्वारा सम्मान समारोह रखा गया स्टार अकैडमी झुंझुनूं में ‌कार्यक्रम के अवसर पर झुंझुनूं के सम्मानित सरदारगण उपस्थित रहे। और फूल मालाओं व ‌ साफा बांधकर स्वागत किया गया। इकराम अली खां भाटी, मुराद ख़ान खोखर (पार्षद), भवरू खां गहलोत (पार्षद), लाल मोहम्मद खां मोहिल, अस्त अली खां चायल, गीसू खां गहलोत (रहमानिया मस्जिद सचिव), रुस्तम ख़ान बड़गुज़ार (समाजसेवी), सबीर खां गहलोत, सलीम खां गहलोत (युवा समाजसेवी) समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ख़ान मोहिल राणा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यप्रणाली को मज़बूती देने एवं संगठन को झुंझुनूं जिला स्तर पर विस्तार ‌ पूर्वक लेकर विचार-विमर्श हुआ।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मकसूद खा (बबलू) चूरू, प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजा ख़ान फतेहपुर, प्रदेश प्रवक्ता आसिफ़ ख़ान मोयल, अरबाज़ ख़ान मोयल फतेहपुर,भी मौजूद रहे। सभी सरदारों द्वारा नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं व दुआएं दी गईं, और संकल्प लिया गया ‌और कहा संगठन को एक नई दिशा दी जाएगी। एकता में शक्ति है, और यही हमारी पहचान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् बरकत खान ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन राजा खान ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin