होटल के टॉयलेट में मिला ट्रक ड्राइवर का शव:रस्सी खींचते समय गिरा था, फ्रेश होने गया तो हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
होटल के टॉयलेट में मिला ट्रक ड्राइवर का शव:रस्सी खींचते समय गिरा था, फ्रेश होने गया तो हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में एक ट्रक ड्राइवर की मौत होटल के टॉयलेट में हो गई। मृतक की पहचान कुचामणसिटी निवासी 37 वर्षीय छीगनलाल मेघवाल के रूप में हुई है। रतनगढ़ थाना के एसआई रतनलाल के अनुसार, छीगनलाल श्रीनगर से प्लाईवुड लेकर जयपुर के कालाडेरा जा रहा था। रास्ते में दोपहर के समय वह ट्रक के पाल की रस्सी खींच रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया। इसके बाद वह मेगा हाईवे पर स्थित एक होटल में फ्रेश होने गया, जहां टॉयलेट में उसकी मौत हो गई।
होटल में शव मिलने की सूचना मिलते ही रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के बड़े भाई गोविन्दराम मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044534

