डंपर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, खाटूश्यामजी से लौटते समय हादसा
डंपर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, खाटूश्यामजी से लौटते समय हादसा
रींगस : खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर चौमू पुरोहितान गांव के पास एक सड़क हादसे में झारखंड के रहने वाले युवक की मौत हो गई। मृतक संजय मैडिया एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र में परसरामपुरा सरगोठ की फैक्ट्री में काम करता था।
खाटूश्यामजी दर्शन कर वापस लौट रहा था
24 मई को वह बाइक से खाटूश्यामजी गया था। वापसी के समय चौमू पुरोहितान गांव के पास एक डंपर ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
संजय की पत्नी आशा देवी ने मंगलवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने डंपर ड्राइवर पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044722

