सरदारशहर में चेक बाउंस के मामले में कार्रवाई:फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज होने के बाद से ही थी गायब
सरदारशहर में चेक बाउंस के मामले में कार्रवाई:फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज होने के बाद से ही थी गायब
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने चेक बाउंस मामले में एक फरार महिला को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार बसेरा की टीम ने यह कार्रवाई की। पिचकराई ताल निवासी रेशमा देवी जाट (35) को करणी नगर से गिरफ्तार किया गया। रेशमा देवी के खिलाफ 2019 से न्यायालय में जेठाराम द्वारा चेक बाउंस का मामला दर्ज था। वह तब से फरार चल रही थी। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने रेशमा देवी को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में महिला कॉन्स्टेबल रूपा देवी और ममता का भी सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041417

