[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में NEET स्टूडेंट ने किया सुसाइड:रिश्तेदार से फोन पर बात करते-करते फंदा लगाया; जम्मू-कश्मीर से 1 महीने पहले आई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में NEET स्टूडेंट ने किया सुसाइड:रिश्तेदार से फोन पर बात करते-करते फंदा लगाया; जम्मू-कश्मीर से 1 महीने पहले आई थी

कोटा में NEET स्टूडेंट ने किया सुसाइड:रिश्तेदार से फोन पर बात करते-करते फंदा लगाया; जम्मू-कश्मीर से 1 महीने पहले आई थी

कोटा : कोटा में NEET की तैयारी कर रही स्टूडेंट ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की फोन पर किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी। फोन पर बात करते-करते उसने पंखे से फंदा लगा लिया। रिश्तेदार ने फोन काटकर कोटा निवासी परिचित लड़की को सूचना दी। वह स्टूडेंट के कमरे पर पहुंची तो गेट अंदर से बंद था। उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने कटर से गेट काटा और अंदर गए तो स्टूडेंट से फंदे से लटकी हुई थी।

एक महीने पहले ही कोटा आई थी स्टूडेंट

महावीर नगर थाना सीआई रमेश कविया ने बताया- जम्मू-कश्मीर की रहने वाली स्टूडेंट जीशान जहां (18) एक महीने पहले ही NEET की पढ़ाई करने कोटा आई थी। वह महावीर नगर में प्रताप चौराहे के पीछे किराए के मकान में रह रही थी। उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने स्टूडेंट के शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

फोन पर रिश्तेदार से कही थी सुसाइड करने की बात

सीआई रमेश कविया ने बताया- जीशान दोपहर में जम्मू-कश्मीर में किसी बुरहान नाम के व्यक्ति से बात कर रही थी। बात करते-करते वह अपने कमरे में चली गई। उसने बुरहान से सुसाइड करने की बात कही।

बुरहान ने फोन काटकर कोटा निवासी किसी परिचित लड़की को सूचना दी और उसे जीशान के पास जाने के लिए कहा। परिचित लड़की जीशान के घर पहुंची तो उसके कमरे का गेट अंदर से बंद था। इस पर लड़की ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

सीआई ने बताया- पास के एक मकान में काम चल रहा था तो लोगों ने वहां से कारपेंटर को बुलाया और कटर से गेट को काटा। जब सभी अंदर गए तो जीशान पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। लोगों ने उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीआई के अनुसार, पंखे में एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था। परिजनों को सूचना दे दी, जिनके सुबह तक कोटा पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही स्टूडेंट के सुसाइड करने के कारणों का पता चल पाएगा।

एंटी हैंगिंग डिवाइस स्प्रिंगनुमा होती है। पंखे की भार क्षमता से ज्यादा वजन होने पर स्प्रिंग फैल जाती है और पंखा नीचे आ जाता है।
एंटी हैंगिंग डिवाइस स्प्रिंगनुमा होती है। पंखे की भार क्षमता से ज्यादा वजन होने पर स्प्रिंग फैल जाती है और पंखा नीचे आ जाता है।

एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था

कोटा में सुसाइड के बढ़ते मामलों के कारण सभी पीजी और हॉस्टल के कमरों में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य है, लेकिन जीशान के कमरे में ये डिवाइस नहीं था। प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी पीजी संचालक एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा रहे हैं। जबकि पहले भी प्रशासन कई बार ऐसे हॉस्टल और मकान के कमरों को सीज कर चुका है

कैसे काम करती है यह डिवाइस

  • पंखे की लोड क्षमता 40 किलो तक होती है। इस पर 40 किलो से ज्यादा भार आने पर स्प्रिंग फैल जाती है और पंखा नीचे आ जाता है।
  • मान लीजिए कि कोई 40 किलो से ज्यादा वजन वाला व्यक्ति पंखे पर लटकता है तो पूरा लोड स्प्रिंग और क्लैंप पर आ जाता है।
  • जैसे ही कोई 40 किलो से ज्यादा वजन की चीज लटकती है, जॉइंट टूट जाता है और स्प्रिंग फैलकर नीचे आ जाती है। इससे सुसाइड की कोशिश करने वाले व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं होता और उसे बचाया जा सकता है।
  • जिन पंखों में अलार्म सिस्टम लगा होता है, उनमें अलार्म बज जाता है।
  • हालांकि इस डिवाइस के साथ पंखा लगाने पर टेक्निकल इश्यू यह भी आ सकता है कि कभी-कभी यह जॉइंट लूज होने के बाद अपने आप ही नीचे आ जाता है। एक बार क्लैंप टूटने के बाद डिवाइस फिर लगानी पड़ती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin