[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाबला रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों की मांग:जयपुर-भिवानी ट्रेन सेवा फिर शुरू करने के लिए स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डाबला रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों की मांग:जयपुर-भिवानी ट्रेन सेवा फिर शुरू करने के लिए स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

डाबला रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों की मांग:जयपुर-भिवानी ट्रेन सेवा फिर शुरू करने के लिए स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

पाटन : डाबला रेलवे स्टेशन पर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जयपुर-भिवानी (09733-09734) ट्रेन सेवा को पुनः शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि डाबला रेलवे स्टेशन घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। यहां से रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं। रेवाड़ी से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस ट्रेन सेवा की बंदी से व्यापारी, मजदूर, विद्यार्थी और सरकारी कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। सवाई मानसिंह अस्पताल और दुर्लभ जी अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी यात्रा में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने बिना कोई कारण बताए यह सेवा बंद कर दी। पंचायत समिति पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, युवा नेता नरेंद्र सैनी, बनवारी, मंगल, बहादुर सैनी, सुमेर सिंह, दीपक सिंह, सुभाष कल्याण सिंह, नवीन, अभिषेक, नीतू, राहुल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin