[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गुजरात से दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

तीन साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गुजरात से दबोचा

जमीन हड़पने के मामले में नामजद आरोपी नवनीत कुमार को सूरजगढ़ पुलिस ने सूरत से किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे और 10,000 रुपये के इनामी आरोपी नवनीत कुमार को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक (कार्यवाहक) देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशन और वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व सूरजगढ़ थाने के थानाधिकारी हेमराज मीणा ने किया, जिनकी टीम ने कई प्रयासों के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। 2 जनवरी 2023 को चिड़ावा थाना क्षेत्र के डालमियों की ढाणी निवासी 82 वर्षीय भागाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके और उनके पुत्र पवन कुमार के नाम की जमीन को कुछ लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़प लिया। इस मामले में नवनीत कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया था, जो घटना के समय से ही फरार चल रहा था। मामले की जांच चिड़ावा वृत्ताधिकारी द्वारा की जा रही थी। लगातार प्रयासों के बावजूद नवनीत कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी, जिस कारण उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 37 के अंतर्गत वारंट भी जारी कराया गया। हाल ही में थानाधिकारी हेमराज मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सूरत, गुजरात में रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद एक टीम गठित की गई, जिसने सूरत जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को झुंझुनूं लाकर न्यायालय में पेश कर अनुसंधान हेतु न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin