झुंझुनूं : भा.ज.पा. का पन्ना प्रमुख अभियान शुरु
भा.ज.पा. का पन्ना प्रमुख अभियान शुरु
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : संगठन को बूथ स्तर से भी नीचे तक मजबूत करने को लेकर भा.ज.पा. का आगामी 28 फरवरी तक चलने वाले पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत को लेकर अभियान से जुड़े हुए भा.ज.पा. पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मावंडिया ने अभियान के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी रखी।इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित कर पार्टी के पदाधिकारी हर बूथ की मतदाता सूची के प्रत्येक पन्नें का प्रमुख नियुक्त करेंगे जो उस पन्ने पर अंकित हर मतदाता से सम्पर्क करेगा।इस अभियान के साथ -साथ बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्र प्रभारी तथा संयोजक का भी भौतिक सत्यापन किया जायेगा।
बैठक में अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, झुंझुनूं विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल सैनी, पिलानी विधानसभा प्रभारी दलीप स्वामी, मंडावा विधानसभा प्रभारी प्यारे लाल ढूकिया, सूरजगढ़ विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र भाटिया, उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने विधानसभा संयोजकों की नियुक्ति की है जिसके अनुसार योगेन्द्र मिश्रा को नवलगढ़ विधानसभा संयोजक, अतुल खीचड़ को मंडावा विधानसभा संयोजक, राकेश शर्मा को झुंझुनूं विधानसभा का संयोजक, राजेश दहिया को पिलानी विधानसभा का संयोजक,भरत बोहरा को सूरजगढ़ विधानसभा का संयोजक, जयसिंह माठ को उदयपुरवाटी विधानसभा का संयोजक, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर को खेतड़ी विधानसभा का संयोजक बनाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044866

