राज्य स्तरीय टीम ने झुंझुनूं जिले में पीएमडीटी मरीजों का किया वैलिडेशन
एमडीआर मरीजों के ऑनलाईन व ऑफ लाईन रिकोर्ड की हुई गहनता से समीक्षा
झुंझुनूं : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य स्तरीय टीम द्वारा ड्रग रेसिस्टेंट टीबी मरीजों का वैलिडेशन किया गया। इस दौरान वर्तमान में उपचाराधीन जिले के समस्त मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट मरीजों के ट्रीटमेंट कार्ड का ऑनलाईन व ऑफ लाईन गहन मूल्यांकन व सत्यापन किया गया। इस विशेष अभियान में डब्लूएचओ कंसलटेंट निवेद सुदर्शन के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विजयसिंह के समन्वय में मरीजों के उपचार रिकॉर्ड, दवा सेवन की नियमितता और चिकित्सीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। डीटीओ डॉ. विजयसिंह ने बताया कि इस वैलिडेशन प्रक्रिया का उद्देश्य जिले में एमडीआर मरीजों को मिल रही चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, उपचार की प्रभावशीलता की निगरानी करना तथा संबंधित आंकड़ों का प्रमाणिता बनाए रखना रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043227


