[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलीप हत्याकांड के खुलासे के प्रयास, जांच में जुटी टीमें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दलीप हत्याकांड के खुलासे के प्रयास, जांच में जुटी टीमें

दलीप हत्याकांड के खुलासे के प्रयास, जांच में जुटी टीमें

चिड़ावा : शहर की अरड़ावतिया कॉलोनी के वार्ड 17 में घर में सो रहे अधेड़ दलीप वर्मा की आधी रात को धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने के मामले का जल्द ही खुलासा होगा। जिसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस को हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस टीमें मामले की प्रत्येक एंगल से जांच कर रही है। हत्याकांड में दलीप के परिचित का भी हाथ हो सकता है। मंगलवार को डीएसपी विकास धींधवाल ने थाने में कैंप किया। उन्होंने पुलिस टीमों की मॉनिटरिंग करते हुए दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी तरीकों से सुराग जुटाने में लगी हैं। सूत्रों के अनुसार वारदात के तरीके को देखकर लग रहा है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता। मृतक दलीप अपने घर की बैठक में सो रहा था, जो कि अक्सर गेट को बंद करके सोता था। ऐसे में संभवतया आरोपियों ने गेट को खुलवाकर वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि रविवार-सोमवार की रात को अज्ञात लोगों ने वार्ड 17 में घर की बैठक में सो रहे दलीप वर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल दलीप ने जयपुर ले जाते समय सीकर के पास दम तोड़ दिया। मृतक दलीप के पुत्र ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin