[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ज्वेलर के बैग से सोने का हार चोरी:दुकान पर काम करवाने गए व्यापारी का 37 ग्राम सोना गायब, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ज्वेलर के बैग से सोने का हार चोरी:दुकान पर काम करवाने गए व्यापारी का 37 ग्राम सोना गायब, मामला दर्ज

चूरू में ज्वेलर के बैग से सोने का हार चोरी:दुकान पर काम करवाने गए व्यापारी का 37 ग्राम सोना गायब, मामला दर्ज

चूरू : चूरू के जासासर गांव निवासी ज्वेलर के बैग से सोने का हार चोरी हो गया। घटना मोचीवाड़ा स्थित सोने-चांदी की गलाई की दुकान की है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित सीताराम सोनी (57) व्यवसायिक कार्य के लिए चूरू आए थे। उनकी बैग में 37 ग्राम का सोने का हार था। वह काम के लिए सन्नी मराठा की दुकान पर गए। दुकान पर शिशपाल प्रजापत भी मौजूद था।

सीताराम ने अपना बैग दुकान पर रखा। इसी दौरान उनके फोन पर किसी परिचित का कॉल आ गया। फोन पर बात करने में व्यस्त होने के दौरान उनकी बैग से हार गायब हो गया। सीताराम ने हार के बारे में सन्नी मराठा और शिशपाल प्रजापत से पूछा। दोनों ने हार की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली एएसआई लक्ष्मण सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin