[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल में मेडिकल शिक्षा का नया प्रयोग:30 डॉक्टरों को नई तकनीक से पढ़ाने के गुर सिखाए, तीन दिन का प्रशिक्षण शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल में मेडिकल शिक्षा का नया प्रयोग:30 डॉक्टरों को नई तकनीक से पढ़ाने के गुर सिखाए, तीन दिन का प्रशिक्षण शुरू

डीबी अस्पताल में मेडिकल शिक्षा का नया प्रयोग:30 डॉक्टरों को नई तकनीक से पढ़ाने के गुर सिखाए, तीन दिन का प्रशिक्षण शुरू

चूरू : चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल में मंगलवार से मेडिकल शिक्षा में बुनियादी पाठ्यक्रम की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का उद्घाटन सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। पहले दिन 30 डॉक्टरों को छात्रों को पढ़ाने के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया गया। इसमें बड़े और छोटे समूह में शिक्षण, सतही और गहन अधिगम की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के समन्वयक डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिक्षकों को नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए शिक्षण और मेडिकल साइंस में विकसित संसाधनों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित डॉक्टर छात्रों को बेहतर शिक्षा दे पाएंगे। एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री के शिक्षण में नए तरीकों से छात्र सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने कौशल का विकास कर सकेंगे।

कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के डॉक्टर उपस्थित रहे। इनमें डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. विकास देवड़ा, डॉ. सुरेंद्र भड़िया, डॉ. आलोक गहलोत, डॉ. प्रदीप कस्वां, डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. नीतेश शर्मा, डॉ. हनुमान जयपाल, डॉ. सुधीर चायल, डॉ. सुमन भड़िया और डॉ. कुलदीप शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin