[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनिक भाइयों की मूर्ति पर बहनों ने बांधी राखी:मैदाला बालाजी के पास आनावरण, बेटों की मूर्ति देख मां हुईं बेसुध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सैनिक भाइयों की मूर्ति पर बहनों ने बांधी राखी:मैदाला बालाजी के पास आनावरण, बेटों की मूर्ति देख मां हुईं बेसुध

सैनिक भाइयों की मूर्ति पर बहनों ने बांधी राखी:मैदाला बालाजी के पास आनावरण, बेटों की मूर्ति देख मां हुईं बेसुध

नीमकाथाना : नीमकाथाना के आगरी गांव के दो सैनिक भाइयों की मूर्ति का मंगलवार को मैदाला बालाजी के पास अनावरण किया गया। लोगों ने शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता और शहीद अमर रहे के नारे लगे।

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सैनिक बलवीर सिंह और मुकेश सिंह की मां व बहनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मूर्ति के अनावरण के समय दोनों सैनिकों की मां भावुक होकर बेसुध हो गईं। सैनिकों की बहनों ने अपने भाइयों की प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधी।

प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को देश सेवा का पाठ पढ़ाएं और मोबाइल के दुरुपयोग से रोकें। उन्होंने कहा कि हर मांगलिक कार्य में शहीदों को याद किया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने सैनिकों के बलिदान और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। बाजौर ने कहा कि आज अगर हम सब सुकून से हैं तो यह सैनिकों की ही देन है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin