[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पंजीकृत 5736 में से 98% परीक्षार्थियों ने दिया नीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पंजीकृत 5736 में से 98% परीक्षार्थियों ने दिया नीट

30 सेकेंड देरी से पहुंची छात्रा, नहीं मिला प्रवेश:कॉलेज के नाम की उलझन के कारण पहले चली गई थी झुंझुनूं

झुंझुनूं : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को मेडिकल एंट्रेस एग्जाम नीट (यूजी) का आयोजन किया गया। इसके लिए जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई परीक्षा में पंजीकृत 5736 में से 5623 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। महज 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यानी जिले में 98 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा के दौरान एक छात्रा कॉलेज का एक जैसा नाम होने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गई। छात्रा प्रवेश पत्र में राधेश्याम मोरारका राजकीय कॉलेज पढ़कर झुंझुनूं पहुंच गई। जबकि इसका परीक्षा केंद्र राधेश्याम मोरास्का राजकीय कॉलेज नवलगढ़ था। जब गलती का अहसास हुआ तो परिजनों के साथ नवलगढ़ पहुंची, लेकिन जब तक सेंटर का गेट बंद हो गया था। करीब आधा मिनट की देरी के कारण उसकी परीक्षा छूट गई।

परीक्षा के जिला कॉर्डिनेटर महेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों में 18 परीक्षार्थी दिव्यांग थे। जिन्हें 60 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों की ऑनलाइन निगरानी की गई। सेंटर पर प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक सहित कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा के समय से आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए गए। लेट आने वालों को प्रवेश नहीं दिया गया।

मोरारका पीजी कॉलेज सेंटर पर सबसे ज्यादा ने दी परीक्षा :

मोरारका पीजी कॉलेज में बनाए गए दो केंद्रों पर सबसे ज्यादा 792 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 777 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके अलावा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 576 में से 570, जेपी जानू राउमावि में 504 में से 493, एनएमटी राजकीय महिला कॉलेज में 456 में से 453, जेके मोदी राबाउमावि में 384 में से 374, आबूसर रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में 360 में से 357, मोरारका पीजी कॉलेज नवलगढ़ में 288 में से 279, गर्ल्स स्कूल हेतमसर में 240 में से 231, गर्ल्स कॉलेज हेतमसर में 240 में से 238, राउमावि आबूसर में 240 में से 234, राउमावि उदावास में 240 में से 236, मास्टर हजारीलाल राजकीय कॉलेज चिड़ावा में 240 में से 233, राजकला राबाउमावि चिड़ावा में 240 में से 234, मंडी कमेटी राउमावि डूंडलोद मंडी में 240 में से 233, महात्मा गांधी राज. स्कूल रिजाणी में 240 में से 232, परमवीर पीरू सिंह राउमावि में 240 में से 236 तथा महात्मा गांधी राज. स्कूल इंडाली में 216 में से 213 परीक्षार्थी शामिल हुए।

मशीन से की जा रही चेकिंग
मशीन से की जा रही चेकिंग

ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा गया

जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों जैसे चिड़ावा, नवलगढ़, मुकुंदगढ़, रिजाणी, आबूसर और हेतमसर में भी परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कुल 18 परीक्षा केन्द्रों में से 6 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जिससे दूरदराज के छात्रों को भी सुविधा मिल सके।

फिंगर प्रिंट से की जा रही परीक्षार्थियों की जांच
फिंगर प्रिंट से की जा रही परीक्षार्थियों की जांच

सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला समन्वयक महेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि सभी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा स्टाफ को पूर्व में प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रत्येक केन्द्र पर एक उप निरीक्षक या सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

इस दौरान एसपी शरद चौधरी ने वीसी के माध्यम से सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला मुख्यालय के 12 केन्द्रों पर पुलिस की मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं, जबकि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, और अन्य संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाए गए हैं। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकतर सवाल सिलेबस से आए

सब्जेक्ट का अनुसार फिजिक्स का सेक्शन पिछले साल की तुलना में कठिन और लम्बा रहा। इस सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न न्यूमेरिकल प्रकार के और बाकी के प्रश्न थ्योरी से रिलेटेड थे। बहुविकल्पीय प्रकार वाले प्रश्न मुश्किल थे। कुछ को छोड़कर अधिकतर प्रश्न सिलेबस के अंतर्गत ही थे। इसके अलावा केमिस्ट्री सेक्शन को आसान से मध्यम बताया गया है। प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न एनसीईआरटी से भी लिए गए हैं। अनुभाग ए और बी में कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से समान संख्या में प्रश्न थे। इन सबके अतिरिक्त जूलॉजी सेक्शन आसान से मध्यम था लेकिन कुछ इसमें कुछ मुश्किल प्रश्न भी शामिल थे। प्रश्न पत्र में अधिकतर सवाल 11वीं एवं 12वीं का पाठ्यक्रम के आधार पर ही थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77