[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस को पंचायत समिति बनाने की मांग:2 मई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया समर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस को पंचायत समिति बनाने की मांग:2 मई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया समर्थन

रींगस को पंचायत समिति बनाने की मांग:2 मई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया समर्थन

रींगस : रींगस कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित रामेश्वर कॉलोनी में पंचायत समिति बनाओ संघर्ष समिति की एक सभा आयोजित की गई। कॉमरेड हजारीलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई, इस सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह मुख्य अतिथि रहे। महादेव सिंह ने बताया-उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में रींगस को उप तहसील से तहसील का दर्जा दिलाया। साथ ही उपखंड कार्यालय की स्थापना की। उन्होंने संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि वे जनता के साथ खड़े हैं।

सांसद कामरेड अमराराम ने कहा-रींगस पंचायत समिति बनाने के सभी मापदंड पूरे करता है। बीस से अधिक ग्राम पंचायतें लंबे समय से यह मांग कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय पर निर्णय नहीं लिया तो संघर्ष के बल पर अपना हक लेंगे।

सभा में कामरेड सुभाष नेहरा, जितेंद्र सिंह लांपुवा, पीसीसी सदस्य सांवरमल चौधरी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 मई को दोपहर 12 बजे सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। नेताओं ने घोषणा की कि जब तक रींगस को पंचायत समिति का दर्जा नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में माकपा और कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin