[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को स्वामी गोपाल दास चौक पर कैंडल मार्च निकालकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को स्वामी गोपाल दास चौक पर कैंडल मार्च निकालकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को स्वामी गोपाल दास चौक पर कैंडल मार्च निकालकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी गोपाल दास चौक पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार कल्ला एवं कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई और हमले में घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार से यह मांग की इस घटना में लिप्त सभी आतंकवादियों एवं उनका सहयोग करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उनको कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और देश के निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी ना पड़े।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के एडवोकेट प्रदेश सचिव एडवोकेट सुरेश कुमार कल्ला, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन, हसन रियाज चिश्ती, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शोयल खान डीके, कांग्रेस मंडल महासचिव अज्जू लुहार, विनय शर्मा, सपना शर्मा, रमज़ान कुरैशी, सुरेन्द्र बागड़ी, चन्द्रभान मेहरा, हिमांशु स्वामी, कपिल भाटी, अशोक पंवार, सुलेमान मणीयार, गणेश खटीक, शंकरलाल चंदेलिया, दिव्या, प्रियंका, कुमकुम, संजीव वर्मा, राजकुमार जैन, नारायण प्रसाद सौनी, लोकेश सिंधी, सुरेश धानुका, सोनू, अजय, बिलाल खान, समीर खान, विकास कुमार, अभिषेक पवार, अजीज गोरी, अब्दुल्ला कुरेशी, साहिल खान, जुल्फिकार, एजाज, मोबुद्दीन खालिद, मुस्लिम, साजिद, अल्ताफ रंगरेज, याकूब, इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77