[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में शराब ठेके के कर्मचारी से लूट:20-25 बदमाशों ने गाड़ी को घेरकर 26 हजार रुपए छीने, कर्मचारी ने भागकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में शराब ठेके के कर्मचारी से लूट:20-25 बदमाशों ने गाड़ी को घेरकर 26 हजार रुपए छीने, कर्मचारी ने भागकर बचाई जान

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में शराब ठेके के कर्मचारी से लूट:20-25 बदमाशों ने गाड़ी को घेरकर 26 हजार रुपए छीने, कर्मचारी ने भागकर बचाई जान

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात शराब ठेके के सेल्समैन से बदमाशों ने 26 हजार रुपए लूट लिए। घटना रात 8:30 बजे की है। हरियाणा के झज्जर निवासी हरेंद्र सिंह शराब ठेके से दिन का कलेक्शन लेकर चिड़ावा जा रहे थे। इसी दौरान 5-6 गाड़ियों में सवार 20-25 बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने पहले हरेंद्र की गाड़ी को घेर लिया। फिर हथियारों से गाड़ी पर हमला किया। हरेंद्र ने भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हरेंद्र ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने गाड़ी में रॉड और सरियों से तोड़फोड़ की। उन्होंने हरेंद्र के गले में रखे 26 हजार 500 रुपए छीन लिए और फरार हो गए।

सूचना मिलने पर नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलबीर चावला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी राकेश, जेपी और अजय हैं। ये लोग हरियाणा के सुरेंद्र सेन द्वारा इलाके में शराब ठेका चलाने से नाराज हैं। वे पहले से ही ठेका नहीं चलाने देने की धमकियां दे रहे थे।

पीड़ित सेल्समैन हरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले वह स्वामी सेही शराब ठेके पर काम करता था। जहां पर छह अप्रैल 25 को बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में सूरजगढ़ थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। मगर आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए।

सेल्समैन हरेंद्र सिंह कलेक्शन लेकर शराब ठेके से रवाना हुआ तो बदमाशों ने 5-6 गाड़ियों से उनका पीछा किया। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद आरोपियों ने हरेंद्र की गाड़ी को रोकने के लिए पीछे से टक्कर मारी। जिससे घबराए हरेंद्र ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। मगर बदमाशों ने फिर से पीछा कर गाड़ी को टक्कर मारते हुए उसे रोक लिया। मौका पाकर हरेंद्र सिंह गाड़ी से नीचे कुदा और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास चार कैंपर समेत छह गाड़ियां थी। चौकी प्रभारी बलबीर चावला का कहना है कि पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77