पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में राजगढ़ में प्रदर्शन:हिन्द यूथ क्लब ने कैंडल मार्च निकाला, आतंकियों को फांसी देने की मांग
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में राजगढ़ में प्रदर्शन:हिन्द यूथ क्लब ने कैंडल मार्च निकाला, आतंकियों को फांसी देने की मांग
सादुलपुर : राजगढ़ सादुलपुर के मोहल्ला नरहड़ियान स्थित मोहब्बते चौक पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए हिन्द यूथ क्लब ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवाद का समूल नाश करने की मांग की। साथ ही आतंकियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग भी उठाई। मौजूद लोगों ने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म आतंक और मासूम लोगों की हत्या की इजाजत नहीं देता। ऐसी कायराना हरकतें मानवता के लिए कलंक हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034408


