[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्व गांव इश्कपुरा को मुरादपुर पंचायत में शामिल करने का विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

राजस्व गांव इश्कपुरा को मुरादपुर पंचायत में शामिल करने का विरोध

राजस्व गांव इश्कपुरा को मुरादपुर पंचायत में शामिल करने का विरोध

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के राजस्व गांव ईश्कपुरा को मुरादपुर पंचायत में शामिल करने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर वर्तमान पंचायत भोदन में ही रखने की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन में बताया कि ईश्कपुरा गांव वर्तमान में भोदन पंचायत के अधीन है, जिसकी दूरी पंचायत मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर ही है। राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे पंचायतों के पुनर्गठन में ईश्कपुरा गांव को भोदन से हटाकर मुरादपुर पंचायत में शामिल किया जा रहा है, जिसकी दूरी करीब 9 किलोमीटर है। मुरादपुर पंचायत के लिए संसाधनों का अभाव व कच्चे रास्तों के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पंचायत पुनर्गठन में भोदन से गांव को हटाया गया तो ग्रामीणों की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ऐसे में ईश्कपुरा गांव को वर्तमान पंचायत में ही रखा जाए। इस मौके पर सरपंच रजनी देवी, उपसरपंच ममता देवी, हीरालाल पंच, रामेश्वर, श्रीराम, समाजसेवी बिल्लू सैनी, मनोहर लाल, मोहरसिंह, मुंगाराम, राजुराम, हिरालाल, नरेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad