[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ज्वेलरी शॉप पर चोरी की कोशिश:मंगलसूत्र लेकर भाग रही 2 महिलाएं पकड़ी गई, खरीदारी करने आईं थीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ज्वेलरी शॉप पर चोरी की कोशिश:मंगलसूत्र लेकर भाग रही 2 महिलाएं पकड़ी गई, खरीदारी करने आईं थीं

सीकर में ज्वेलरी शॉप पर चोरी की कोशिश:मंगलसूत्र लेकर भाग रही 2 महिलाएं पकड़ी गई, खरीदारी करने आईं थीं

सीकर : सीकर में घंटाघर के पास दो महिलाओं ने बुजुर्ग ज्वेलरी शॉप मालिक से सोने का मंगलसूत्र चुराने की कोशिश की। हालांकि, आस-पास के दुकानदारों की सतर्कता के कारण महिलाओं को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना राधेश्याम/सागरमल ज्वेलरी शॉप पर सुबह करीब 11:30 बजे हुई। शॉप मालिक राधेश्याम सोनी (60) ने बताया कि दो महिलाएं जिन्होंने कपड़े से चेहरा ढका था और एक बच्चे के साथ थीं, ज्वेलरी खरीदने के बहाने शॉप पर आईं। उन्होंने मंगलसूत्र और पायजेब दिखाने को कहा। राधेश्याम ने उन्हें 6 मंगलसूत्र और पायजेब की जोड़ी दिखाई और कीमत बताई।

काफी देर तक ज्वेलरी देखने के बाद महिलाओं ने खरीदने से इनकार कर दिया और पांच मंगलसूत्र लौटाकर वहां से जाने लगीं। जब राधेश्याम ने एक मंगलसूत्र कम होने की बात कही तो महिलाओं ने दावा किया कि उन्हें केवल पांच मंगलसूत्र ही दिए गए थे। इसके बाद महिलाओं ने भागने की कोशिश की लेकिन आस-पास के दुकानदारों ने उन्हें पकड़ लिया।

राधेश्याम ने अपनी परिवार की महिलाओं को बुलाकर आरोपी महिलाओं की तलाशी ली। जिसमें चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। राधेश्याम ने कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिलाओं से पूछताछ जारी है। इस घटना ने स्थानीय दुकानदारों में सतर्कता बढ़ा दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet