[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

IAS टीना कल्याण के सम्मान में विजय जुलूस व स्वागत समारोह आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

IAS टीना कल्याण के सम्मान में विजय जुलूस व स्वागत समारोह आज

IAS टीना कल्याण के सम्मान में विजय जुलूस व स्वागत समारोह आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ की गौरवशाली बेटी टीना कल्याण का यूपीएससी 2024 में 324वीं रैंक के साथ चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीना कल्याण के सम्मान में आज एक भव्य विजय जुलूस, स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह जुलूस विजय गोल्याना स्टैंड से शुरू होकर पुरोहितों की ढाणी, देवीपुरा स्थित उनके निवास स्थान तक जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा विशेष रूप से शिरकत करेंगे और आईएएस टीना कल्याण को सम्मानित करेंगे।

गौरतलब है कि टीना कल्याण, डॉ. राजेंद्र कुमार कल्याण की सुपुत्री हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प से यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्रवासियों द्वारा इस सफलता को एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानते हुए बड़े स्तर पर स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet