[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन गांवों को दीनारपुरा पंचायत में शामिल करने का विरोध:दीनारपुरा से दूरी और सड़क न होने का दिया हवाला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

तीन गांवों को दीनारपुरा पंचायत में शामिल करने का विरोध:दीनारपुरा से दूरी और सड़क न होने का दिया हवाला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तीन गांवों को दीनारपुरा पंचायत में शामिल करने का विरोध:दीनारपुरा से दूरी और सड़क न होने का दिया हवाला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : फतेहपुर में राज्य सरकार द्वारा किए गए पंचायत परिसीमन का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को ठीठावता पिरान, ठीठावता बोरिया और सरदारपुर के सैकड़ों ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि पहले वे मांडेला बड़ा पंचायत का हिस्सा थे। इसमें ठीठावता पिरान, ठीठावता बोरिया, कुड़ी, सरदारपुरा और ढाणी चतुरदास शामिल थे। नई पंचायतों के गठन में ठीठावता पिरान, ठीठावता बोरिया और सरदारपुरा को दीनारपुरा ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ठीठावता पिरान से दीनारपुरा की दूरी बहुत अधिक है। दोनों गांवों के बीच सड़क का रास्ता भी नहीं है। इससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने दो विकल्प रखे हैं। या तो उन्हें पहले की तरह मांडेला पंचायत में शामिल किया जाए या फिर ठीठावता पिरान को नई ग्राम पंचायत का मुख्यालय बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उपखंड स्तर पर समाधान नहीं होता है तो वे कलेक्टर से मिलेंगे। वहां भी समाधान न होने पर जयपुर तक जाएंगे।

ज्ञापन देने वालों में मनोज ढाका, हरदयाल मास्टर, पूर्व सरपंच जग्गूराम कुल्हरी, कजोड़ राम गढ़वाल, सुरेश शर्मा, हीराराम ढाका, बाबूलाल सोनी समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin