[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में पृथ्वी दिवस पर 1100 पौधे लगाने का संकल्प:जल बचाओ-जीवन बचाओ समिति ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में पृथ्वी दिवस पर 1100 पौधे लगाने का संकल्प:जल बचाओ-जीवन बचाओ समिति ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

श्रीमाधोपुर में पृथ्वी दिवस पर 1100 पौधे लगाने का संकल्प:जल बचाओ-जीवन बचाओ समिति ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर शाम को जल बचाओ, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ समिति ने पर्यावरण संरक्षण का विशेष अभियान चलाया। समिति अध्यक्ष डॉ. माधव सिंह के मार्गदर्शन और सचिव प्रदीप धायल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. माधव सिंह ने कहा कि पृथ्वी दिवस वैश्विक एकता और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने सभी से पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

समिति ने शहर के प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण किया। इनमें मुख्य चौराहे, तीजा वाला जोहड़, गणेश मंदिर और डॉ. माधव सिंह अस्पताल शामिल हैं। पहले से मौजूद पेड़ों की सिंचाई भी की गई। समिति ने इस वर्ष की बरसात में 1100 पेड़ लगाने का महत्वपूर्ण संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष तारा चंद मीणा सहित हणमानी देवी, पर्यावरण प्रेमी राजू बागवान, उपेन्द्र शर्मा, राकेश सिंगोदिया, गोकुल शर्मा, तपेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, सुनीता, मुकेश जांगिड़, बनवारी सैनी और हरि सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin