विद्या विहार नगरपालिका को मिला नया ईओ:झुंझुनूं नगर परिषद के एईएन अनिल कुमार को दिया चार्ज
विद्या विहार नगरपालिका को मिला नया ईओ:झुंझुनू नगर परिषद के एईएन अनिल कुमार को दिया चार्ज
पिलानी : झुंझुनूं जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने विद्या विहार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पद का चार्ज अनिल कुमार को सौंपा है। अनिल कुमार वर्तमान में झुंझुनू नगर परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले यह चार्ज पिलानी नगरपालिका की ईओ प्रियंका बुडानिया के पास था। प्रियंका को हाल ही में नव सृजित मंड्रेला नगरपालिका का ईओ पद भी दिया गया था। जिला कलेक्टर ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह नया आदेश जारी किया है। अनिल कुमार अपने वर्तमान पद के साथ-साथ विद्या विहार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039856


