[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठाठवाड़ी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता यात्रा का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठाठवाड़ी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता यात्रा का आयोजन

ठाठवाड़ी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता यात्रा का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम पंचायत ठाठवाडी और गौरीसहाय रामजीलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 22 अप्रैल को स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत स्क्रैप रैली परियोजना से अधिगम अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता यात्रा का आयोजन किया गया। सरपंच डॉ किशोरीलाल यादव ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समुदाय और विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्कूल और गांव के आसपास सफाई अभियान चलाया। प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का व्यापक उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय संदर्भ में परियोजना आधारित शिक्षण के माध्यम से 21वीं सदी के कौशलों से लैस करना है। साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को सामाजिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझना और समाधान तलाशना है। यह यात्रा ज़ीरो प्लास्टिक परियोजना से अधिगम अभियान के द्वितीय चरण का हिस्सा है। जिसकी शुरुआत नवंबर 2024 में जिला परिषद, पीरामल फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में की गई थी। इस चरण में 300 ग्राम पंचायतों और 1470 राजकीय विद्यालयों को जोड़ा गया है। जहां प्रतिदिन परियोजना आधारित गतिविधियों के जरिए छात्रों को टिकाऊ जीवनशैली, प्लास्टिक कचरे में कमी और उसकी पुनःचक्रण प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों ने गांव में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया, घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया, स्कूल प्रांगण में श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल अशोक कुमार, व्याख्याता डॉ श्याम सुंदर शर्मा, सुशीला यादव, देशराज प्रजापत, संतोष कुमार, पिरामल फाउंडेशन प्रोग्राम लीडर सुबोध, निशा, सुमन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad