[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकार ने आते ही यमुना जल समझौते का एमओयू किया:हरियाणा में चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया हमारी सरकार आई तो राजस्थान के जल समझौता रद्द कर देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकार ने आते ही यमुना जल समझौते का एमओयू किया:हरियाणा में चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया हमारी सरकार आई तो राजस्थान के जल समझौता रद्द कर देंगे

सरकार ने आते ही यमुना जल समझौते का एमओयू किया:हरियाणा में चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया हमारी सरकार आई तो राजस्थान के जल समझौता रद्द कर देंगे

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह धरती जवान और किसान की कर्मभूमि है। “हमारा किसान धरती का सीना चीर कर अनाज उगाता है और जवान देश की सीमाओं की रक्षा करता है। यदि शेखावाटी को पानी मिलेगा तो इसका सीधा लाभ किसान और जवान दोनों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मलसीसर में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने जल संकट को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि पानी की परेशानी सभी को होती है और इसके लिए हमें सही आकलन करना होगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आते ही यमुना जल समझौते का एमओयू किया, लेकिन हरियाणा में चुनावों की वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में लिखा कि अगर वह हरियाणा में सत्ता में आती है तो राजस्थान से हुआ यमुना जल समझौता रद्द कर देगी। उन्होंने शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं के कांग्रेस नेताओं पर यह कहते हुए निशाना साधा कि उन्हें कभी यहां के जल संकट की चिंता नहीं रही।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला पर सीधा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश और केंद्र में मंत्री रहे, लेकिन शेखावाटी के पानी के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल चुनावों के समय जातिवाद की बात करके जनता को भ्रमित करते हैं, जबकि आज का मतदाता समझदार है और विकास को प्राथमिकता देता है। सभा में पहुंचने पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, जिला प्रमुख हर्शनी कुल्हरी, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, प्यारेलाल ढुकिया, राजेश बाबल सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

डैम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना के तहत मलसीसर में बने डेम का निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। यह डेम झुंझुनूं जिले को पेयजल आपूर्ति करता है। इसके साथ ही उन्होंने ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत जल संचयन संरचना का शिलान्यास भी किया।

Related Articles