[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेंटेनेंस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:एक व्यक्ति की मौत, जेब में मिली डायरी से हुई पहचान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

मेंटेनेंस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:एक व्यक्ति की मौत, जेब में मिली डायरी से हुई पहचान

मेंटेनेंस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:एक व्यक्ति की मौत, जेब में मिली डायरी से हुई पहचान

रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को इलेक्ट्रिक वैगन मेंटेनेंस ट्रेन की चपेट में आने से अशोक कुमार फूलमाली (50) की मौत हो गई।घटना किलोमीटर संख्या 149 के 2 और 3 के बीच हुई। जीआरपी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल अशोक को राजकीय उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर पुलिस ने उनके तीनों बेटों विशाल, अनिल और दीपक से संपर्क किया। बेटे विशाल ने बताया कि वे कुछ दिनों से रेलवे फाटक संख्या 108 के पास झुग्गी में परिवार के साथ रह रहे थे। अशोक कचरा बीनने का काम करते थे, जबकि उनके तीनों बेटे बर्तन बेचने का काम करते हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश सैनी के अनुसार, घटना के समय इलेक्ट्रिक वैगन ट्रेन मेंटेनेंस का कार्य कर रही थी। मृतक के बेटों की पहचान के बाद शव की शिनाख्त करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker