भीषण गर्मी में आम जनता और दुर दराज के यात्रियों को सुकून देने के लिए क्षेत्र में नगर पालिका की और से लगाया जाए कूलिंग स्टेशन
भीषण गर्मी में आम जनता और दुर दराज के यात्रियों को सुकून देने के लिए क्षेत्र में नगर पालिका की और से लगाया जाए कूलिंग स्टेशन
लाडनूं : क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने सार्वजनिक रूप से जनहित में नगर पालिका मंडल लाडनूं से मांग करते हुए बताया की शहर में भीषण गर्मी से सबकी हालत पस्त है। इस बार क्षेत्र में सबसे अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के आस पास जाने से लोग दिन में तो घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र और शहर के मुख्य बाजार भी दिन में ही सुना सुना सा नजर आने लगी गया है। ऐसे में गर्मी से आमजन और दुर दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए सुख सदन के सामने स्थित बस स्टैंड पर नगर पालिका मंडल लाडनूं की और से कूलिंग स्टेशन बनाया जाना अति आवश्यक है। इस भीषण गर्मी के मौसम में कूलिंग स्टेशन में आने वालो को ठंडी हवा और पीने के लिए ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए और आप पास के सार्वजनिक स्थानों पर पानी की बौछारो का छिड़काव किया जाना चाहिए ताकी लोगों को गर्मी से निजात दिलाई जा सके।