[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज

राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर दायर चार्जशीट के विरोध में आज झुंझुनूं में कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मान नगर कांग्रेस कार्यालय झुंझुनूं से एक रैली के रूप में शुरू होकर झुंझुनूं कलेक्ट्रेट के सामने जाकर संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस झुंझुनूं व गीडानिया कांग्रेस ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अमित ओला, विधानसभा प्रभारी इस्लाम खान मौजूद रहेंगे ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पूर्व पार्षद तथा दोनों ब्लॉकों के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से इस प्रदर्शन में भाग लेकर लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को बुलंद करने की अपील की है।

Related Articles