[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत पुनर्गठन का विरोध:सिंघाना में कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- जनसंख्या के नियमों की अनदेखी की गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

पंचायत पुनर्गठन का विरोध:सिंघाना में कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- जनसंख्या के नियमों की अनदेखी की गई

पंचायत पुनर्गठन का विरोध:सिंघाना में कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- जनसंख्या के नियमों की अनदेखी की गई

सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका में वार्डों के गठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड गठन में कई नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कमेटी अध्यक्ष डीपी सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ईओ को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने वार्ड गठन में 10 प्रमुख खामियां गिनाई हैं। वार्ड नंबर 23 और 25 का नाम एक समान रखा गया है। वार्ड 32 में वे मकान शामिल किए गए हैं, जो पहले से ही वार्ड 23 और 25 में दर्ज हैं। मकान मालिकों और उनके पिता के नाम स्पष्ट नहीं हैं।

वार्डों का संख्यांकन नियमानुसार उत्तर-पश्चिमी कोने से एंटी-क्लॉकवाइज क्रम में नहीं किया गया है। कुछ वार्डों में जनसंख्या 300 से कम है, जबकि कुछ में 1000 से अधिक है। यह 10 प्रतिशत आनुपातिक नियम का उल्लंघन है। सीमांकन में मुख्य सड़क, गली, नदी और नाले जैसे महत्वपूर्ण आधारों की अनदेखी की गई है। वार्ड नक्शे जनता के लिए प्रकाशित नहीं किए गए हैं। जनगणना 2011 के आंकड़ों का पालन भी नहीं किया गया है।

वार्ड 30 में ‘छोटा ढाणा’ का उल्लेख किया गया है, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं है। राजस्व ग्राम ढाणा के कई घरों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस ने इन त्रुटियों को सुधारने और सूची को दोबारा प्रकाशित करने की मांग की है। इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल कालोडिया, पार्षद राजेश मीणा, भार्गव समाज अध्यक्ष पिंटू भार्गव, महिपाल मीणा, नकुल सराफ, रणजीत सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles