[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रयास संस्थान ने साहित्यिक उपलब्धियों के लिए 6 लेखकों को सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रयास संस्थान ने साहित्यिक उपलब्धियों के लिए 6 लेखकों को सम्मानित किया

प्रयास संस्थान ने साहित्यिक उपलब्धियों के लिए 6 लेखकों को सम्मानित किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रयास संस्थान की ओर से सूचना केंद्र चूरू में आयोजित एक भव्य समारोह में इक्कावन हजार राशि का घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए सवाई माधोपुर के विनोद पदरज को कविता संग्रह ‘आवाज अलग अलग हैं, 2023 का फतेहपुर में जन्में सुविख्यात कवि, गीतकार कृष्ण कल्पित को कृति ‘रेख्ते केबीज और अन्य कविताएं’, वर्ष 2024 को जयपुर निवासी जितेंद्र भाटिया को कृति ‘कांक्रीट के जंगल में गुम होते शहर’ को प्रदान किया गया। समारोह में ग्यारह हजार रुपये का रूकमणी वर्मा युवा साहित्यकार पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए डूंगरपुर के हर्षिल पाटीदार को, वर्ष 2023 के लिए भोजाण-राजगढ की डिंपल राठौड़ को एवं 2024 का जयपुर के मेवाराम गुर्जर को प्रदान किया गया। आयोजित हिंदी साहित्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार ममता कालिया थी। मुख्य वक्ता साहित्यकार भगवानदास मोरवाल और अध्यक्षता अठानवें वर्षीय शिक्षाविद् प्रो. घासीराम वर्मा ने की। इस अवसर पर ममता कालिया ने कहा हिंदी साहित्य का परिदृश्य आज बहुत उत्साहजनक नहीं है। प्रकाशन संकट हिंदी के सामने सबसे बड़ा संकट है। अच्छी रचनाएं प्रकाशन का इंतजार करती रह जाती हैं तो वहीं प्रकाशक लेखकों से पैसे लेकर चुनिंदा प्रतियां प्रकाशित कर वाह वाही लूटते हैं। सरकारी खरीद और बाजार की अपनी परिभाषाएं हो गई हैं। कृति आज प्रतिकृति से पराजित हो रही हैं।

मुख्य वक्ता बोलते हुए साहित्यकार भगवानदास मोरवाल ने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक सौहार्द्र के जरूरत वाले इस समय में लेखकों पर बड़ा दायित्व है। समारोह के अध्यक्ष अठानवें वर्षीय शिक्षाविद् ‌प्रो. घासीराम वर्मा ने कहा कि साहित्य और साहित्यकार ही समाज को दिशा दे सकते हैं। समारोह में स्वागत भाषण एवं साहित्यकारों का परिचय प्रो.एचआर ईसराण ने दिया। डॉ. एमपी बुडानिया, रामेश्वर प्रजापति, ओमप्रकाश तंवर, रामरतन सिहाग, डॉ. रामकुमार घोटड़, सुधींद्र सुधी, राजीव बहड़, रियाजत अली खान, नसीम बानो, अभिनव सरोव, अंजू नेहरा, विकास मील, सददाम हुसैन, जमील चौहान, लालचंद सैनी, सत्यनारायण बाकोलिया, राजेंद्र कसवां, डॉ. विशाल विक्रम, श्यामसुंदर शर्मा, विजयकांत शर्मा, विवेकदीप बौद्ध, ज्योत्सना राठौड़, रूकमानंद भाकर, गीता रावत, केआर पाटवाल, मोहनलाल अर्जुन, राधेश्याम कटारिया, जगदीश पंवार, पंकज शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद प्रयास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने दिया। संचालन साहित्यकार उम्मेद गोठवाल ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet