डेम पर चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, लोगों ने कंबल और धुएं से भगाया
डेम पर चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, लोगों ने कंबल और धुएं से भगाया
सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर में एक बुजुर्ग चौकीदार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। विकमसरा रोड स्थित पानी के सरकारी डेम पर चौकीदारी कर रहे शंकरलाल नायक (65) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर थे। अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शंकरलाल को कंबल से ढक दिया। साथ ही पास में आग जलाकर धुएं से मधुमक्खियों को भगाया। घटना की सूचना ठेकेदार ने शंकरलाल के बेटे प्रकाश को दी। बुजुर्ग को तुरंत एंबुलेंस से सरदारशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वार्ड 55 निवासी शंकरलाल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045532

