[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा फुले की जयंती मनाई:श्रीमाधोपुर में दो स्थानों पर हुआ आयोजन, समाज के 10 वरिष्ठजनों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

महात्मा फुले की जयंती मनाई:श्रीमाधोपुर में दो स्थानों पर हुआ आयोजन, समाज के 10 वरिष्ठजनों का सम्मान

महात्मा फुले की जयंती मनाई:श्रीमाधोपुर में दो स्थानों पर हुआ आयोजन, समाज के 10 वरिष्ठजनों का सम्मान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैनी समाज ने खंडेला रोड स्थित एक निजी गार्डन में शुक्रवार शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने महात्मा फुले के विचारों को आधुनिक समय में अपनाने और देश हित में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के 10 वरिष्ठ जनों का विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी, रामनाथ सैनी, दिनेश कटारिया, ओमप्रकाश प्रधान, पार्षद विनेश सैनी, पार्षद विजय सैनी, एडवोकेट हंसराज सैनी और बाबूलाल कटारिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दूसरा कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा संगठन द्वारा पुराने बस स्टैंड के पास आयोजित किया गया। यहां भी महात्मा फुले के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने फुले दंपति के विचारों और आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी साधुराम सैनी, भगवान सहाय सैनी, रामावतार महरड़ा, महेश सैनी और बनवारी लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin