[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी रोड पर पिकअप और ऊंट गाड़ी में टक्कर:ऊंट पर सवार बुजुर्ग घायल, अस्पताल पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिलानी रोड पर पिकअप और ऊंट गाड़ी में टक्कर:ऊंट पर सवार बुजुर्ग घायल, अस्पताल पहुंचाया

पिलानी रोड पर पिकअप और ऊंट गाड़ी में टक्कर:ऊंट पर सवार बुजुर्ग घायल, अस्पताल पहुंचाया

चिड़ावा : चिड़ावा में पिकअप ने ऊंट गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऊंट गाड़ी पर सवार बुजुर्ग सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। साथ ही ऊंट भी बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा पिलानी रोड स्थित भगिनिया जोहड़ के पास शुक्रवार सवेरे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 32 निवासी राजपाल (60) ऊंट गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान भगिनिया जोहड़ के पास पीछे से आई पिकअप ने ऊंट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजपाल सड़क पर जा गिरा और ऊंट भी जख्मी हो गया। हादसे में पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि पिकअप चालक को कोई चोट नहीं आई।

हादसे में ऊंटगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में ऊंटगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक मनेंद्र और नर्सिंग स्टाफ सतीश कुमार ने घायल राजपाल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin