[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 क्विंटल ग्वार चोरी का मामला सुलझा, 1 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 क्विंटल ग्वार चोरी का मामला सुलझा, 1 आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 क्विंटल ग्वार चोरी का मामला सुलझा, 1 आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा 

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने करमाड़ी से 220 कट्टे ग्‍वार चोरी के आरोपी दीपक मीणा उर्फ दीपू उर्फ महाराज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी है, अंतरराज्यीय शातिर नकबजन गिरोह का सक्रिय सदस्य। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए करीबन 400 सीसीटीवी कैमरों की फूटेज का अवलोकन व लगभग 50 संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की गई। तब जाकर के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया।

थानाधिकारी गोपाल जांगिड़ ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को परिवादी रवि कुमार गुप्ता निवासी पपुरना ने मामला दर्ज करवाया था। कि करमाड़ी में खेतड़ी से नीमकाथाना जाने वाली सड़क के पूर्व दिशा में सैनी धर्मशाला के पास मेरा मकान व दुकान स्थित है। मैंने उक्त मकान में 220 कट्टे गुवांर के रख रखे थे जो करीबन 110 क्विंटल था। मैं अपने ढ़ाणी करमाड़ी स्थित मकान सम्भालने गया तो मेरे मकान का ताला टूटा हुआ मिला। जब मैंने अन्दर मकान में देखा तो मेरे गुवार के 220 कट्टे गायब मिले। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी गोपाललाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा चोरी किये गये माल व मुल्जिमान के बारे में आसूचना का संकलन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर के दायरे में करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा करीब 50 संदिग्धान से पूछताछ की गई। प्रकरण की घटना में शरीक शातिर नकबजन दीपक मीणा उर्फ दीपू उर्फ महाराज ढ़ाणी नौलखा तन सांवलपुरा शेखावतान जिला सीकर को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ कर जुर्म प्रमाणित होने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार की विशेष भूमिका और कांस्टेबल बलवीर व भरत लाल का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad