[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद के सूने मकान मे हुई चोरी, चोरी के तीन आरोपी सीकर से गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदनवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

डूंडलोद के सूने मकान मे हुई चोरी, चोरी के तीन आरोपी सीकर से गिरफ्तार

डूंडलोद के सूने मकान मे हुई चोरी, चोरी के तीन आरोपी सीकर से गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

डूंडलोद : मुकुंदगढ़ पुलिस ने डूंडलोद में हुई नकबजनी का खुलासा कर लिया है। मामले में थानाधिकारी सरदारमल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबीर सूचना एवं तकनीकी सहायता से चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरो के से कब्जे चोरी किए गए माल को बरामद कर लिया गया। घटना 4 जनवरी की मध्यरात्रि की है। चोरों ने वार्ड नंबर 20 में श्याम मंदिर के पास स्थित हरीश कुमार पारीक के सूने मकान में ताले तोड़कर चोरी की। 5 जनवरी की सुबह सफाईकर्मी ने चोरी की सूचना दी। पीड़ित संजय कुमार पुरोहित ने 7 जनवरी को मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने सीकर जिले की कच्ची बस्ती से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दीपक पुत्र रमेश (वार्ड 26), करण उर्फ कौशल पुत्र पिंटु कुमार (वार्ड 27), और सुखवाल उर्फ लक्की पुत्र प्रकाश (वार्ड 17) शामिल हैं। तीनों आरोपी थाना उद्योग नगर, सीकर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है।पुलिस टीम में थानाधिकारी सरदारमल, एचसी दलिप सिंह, अमर सिंह, प्रदीप कुमार, बाबुलाल, विकास कुमार  शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad