[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ पंचायत समिति के प्रस्तावित पुनर्गठन का मामला, मुकुंदगढ़ को मुख्यालय बनाने की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ पंचायत समिति के प्रस्तावित पुनर्गठन का मामला, मुकुंदगढ़ को मुख्यालय बनाने की उठी मांग

नवलगढ़ पंचायत समिति के प्रस्तावित पुनर्गठन का मामला, मुकुंदगढ़ को मुख्यालय बनाने की उठी मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर मुकुंदगढ़ क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संदर्भ में मुकुंदगढ़ के नागरिकों ने बुधवार को जिला कलेक्टर झुंझुनूं के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है। ज्ञापन में बताया गया है कि शासन सचिव व आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के अनुसार नवलगढ़ पंचायत समिति का पुनर्गठन प्रस्तावित है, जिसमें गोठड़ा को नया मुख्यालय बनाने का सुझाव दिया गया है। इस निर्णय पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए मुकुंदगढ़ को मुख्यालय बनाए जाने की पुरजोर मांग की है।

क्षेत्रवासियों व प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन उनकी मांग नहीं मानता है, तो वे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच इंद्राज मील, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुहाल, रामनाथ बांगरवा, राजेश धाबाई, ओपी बीर्द, मुकेश कुमावत, इनायत लुहार और मुकेश सैनी प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad