[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में तेज गर्मी से ट्रांसफार्मर में लगी आग:अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा, दिनभर लू के थपेड़ों ने किया परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में तेज गर्मी से ट्रांसफार्मर में लगी आग:अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा, दिनभर लू के थपेड़ों ने किया परेशान

सीकर में तेज गर्मी से ट्रांसफार्मर में लगी आग:अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा, दिनभर लू के थपेड़ों ने किया परेशान

सीकर : सीकर में तहसील के सामने एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर धूं-धूं कर जलने लगा। आस-पास के दुकानदारों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व बिजली विभाग को दी। जिसके बाद बिजली विभाग ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी। हालांकि, आग लगने के बाद कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

ज्यादा गर्म होने से लगी आग

आज दिन का तापमान अधिक था। जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर ज्यादा गर्म हो गया और उसमें आग लगी। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ तो ट्रांसफर के नजदीक कोई नहीं था और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री

कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिसके चलते लोगों को तेज तपन और गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम होने तक लू के थपेड़े चलते रहे। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलर पंखे व एसी का सहारा ले रहे हैं। जिसके कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है और ट्रांसफार्मरों में हीट होकर आग लग रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin