[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लालगढ़ मे शहीद सहायक कमांडेंट बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस मनाया,शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लालगढ़ मे शहीद सहायक कमांडेंट बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस मनाया,शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

लालगढ़ मे शहीद सहायक कमांडेंट बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस मनाया,शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा  

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के लालगढ़ गाँव में रविवार को सहायक कमांडेंट शहीद बजरंग लाल मीणा का 15 वा शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अजमेर मुख्यालय से सहायक कमांडेंट सोमवीर सिंह मुख्य अतिथि थे। इंस्पेक्टर रामस्वरूप चौधरी कांस्टेबल मुकेश ,सोनू विशिष्ट अतिथि थे।जबकि अध्यक्षता शहीद वीरांगना रूकमा देवी ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद बजरंग लाल मीणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट सोमवीर सिंह ने कहा कि देश की सेवा करने को लेकर अपने प्राणों का त्याग करने वाला हमेशा अमर रहता है। बजरंग लाल मीणा ने भी देश सेवा व अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर गांव का नाम रोशन किया है।

इस देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धा हमारे लिए पूजनीय होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को मांगलिक कार्य में उन्हें याद कर उचित धारणा के लिए प्रेरित करना चाहिए। झुंझुनू जिले के शौर्य की मिट्टी में जोश और साहस का प्रतीक माना जाता है। शहीद बजरंग लाल मीणा सीआरपीएफ की 62 वी बटालियन में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। इस दौरान 6 अप्रैल 2010 में नक्सलियों की सूचना पर उनके नेतृत्व में विशेष ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ऑपरेशन में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बजरंग लाल मीणा नक्सलियों को मार गिराते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम में अतिथियों व ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

इस मौके पर शहीद की बेटी प्रिया छापोला, माता तीजा देवी, बहिन सुशीला, छोटा भाई नरेश, ओमपाल, ताऊजी मखनलाल मीणा, ओम प्रकाश मीणा, रोताश मीणा ,किशनलाल मीणा, बलबीर छापोला, सुनील मीणा, रोशन मीणा, सतपाल मीणा, महिपाल मीणा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77