[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्माण कार्य के दौरान मजदूर घायल:पैर मिक्सर मशीन में फंसा, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्माण कार्य के दौरान मजदूर घायल:पैर मिक्सर मशीन में फंसा, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

निर्माण कार्य के दौरान मजदूर घायल:पैर मिक्सर मशीन में फंसा, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू : चूरू के जुहारपुरा में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक मिक्सर मशीन में मजदूर का पैर फंस गया। जिससे मजदूर के पैर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। मजदूर को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिम्मतपुरा झांसी के रहने वाला बहादुर सिंह (19) मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। मशीन चालू करने के दौरान अचानक उसका पैर मशीन में फंस गया। चालू मशीन की वजह से उसके पैर में कई जगह गहरे जख्म हो गए।

साथी मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद की। घायल बहादुर सिंह को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टरों ने बहादुर सिंह की आवश्यक जांच करवाई है। आगे की स्थिति इन जांचों के नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Related Articles