[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां में मर्डर का आरोपी पर्वत सिंह गिरफ्तार:पुलिस ने 10 हजार रुपए रखा था इनाम, जयपुर से पकड़ कर लाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां में मर्डर का आरोपी पर्वत सिंह गिरफ्तार:पुलिस ने 10 हजार रुपए रखा था इनाम, जयपुर से पकड़ कर लाई

पचेरी कलां में मर्डर का आरोपी पर्वत सिंह गिरफ्तार:पुलिस ने 10 हजार रुपए रखा था इनाम, जयपुर से पकड़ कर लाई

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी पर्वतसिंह को पकड़ा।

मामला 10 मार्च का है, जब बावरीया बस्ती, पचेरी गढ़ के पास राजेश कुमार की लाश मिली थी। मृतक के भाई संजय ने 11 मार्च को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि राजेश सुबह 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया था।

तीन आरोपियों के नाम आए थे सामने

पुलिस जांच में हत्या के मामले में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें पर्वतसिंह पुत्र रघुनाथ (निवासी टिटनवाड़), दयानंद पुत्र प्रभातीलाल (निवासी टिटनवाड़) और सुमेरसिंह पुत्र मातुराम मेघवाल (निवासी सहड़ का बास) हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी दयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

जयपुर से किया गिरफ्तार

पर्वतसिंह की तलाश में पुलिस टीम पहले तेलंगाना के हैदराबाद गई, लेकिन वहां वह नहीं मिला। बाद में जयपुर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के अलावा एचसी वीरेंद्र, कांस्टेबल रामसिंह और कांस्टेबल कमलेश शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin