[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं का तकनीकी रूप से समृद्ध होना विकसित समाज की आधारशिला : सहारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाओं का तकनीकी रूप से समृद्ध होना विकसित समाज की आधारशिला : सहारण

विधायक हरलाल सहारण ने महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण बैच का किया उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू विधायक हरलाल सहारण ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एक्सीलैंट कंप्यूटर सेंटर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा चयनित महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स के नए बैच का उद्घाटन किया। एक्सीलैंट कंप्यूटर सेंटर की संचालिका मंजू प्रजापत व मुकेश जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि महिलाओं का तकनीकी रूप से समृद्ध होना विकसित समाज की आधारशिला है। महिलाएं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी तो निस्संदेह भावी पीढ़ी अधिक कौशल, मानसिक व तार्किक रूप से समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिला उत्थान के लिए समग्र प्रयास कर रही है। महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देना सराहनीय पहल है। एक्सीलैंट कंप्यूटर सेंटर द्वारा चूरू में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

उपस्थित सभी ने इस पहल की सराहना की और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। निदेशक मंजू प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के जनकल्याणकारी प्रयासों के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा चयनित 99 महिलाएं वर्तमान में 90 दिनों का कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान आरिफ भालेरी, पवन गुर्जर, आरकेसीएल से डीपीओ कैलाश, जिला समन्वयक पंकज पारीक, सुरेश कुमार सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22